मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में ‘निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप’ का सफल आयोजन; सैकड़ों मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श और जांच पर 50% तक की भारी छूट
मुगलसराय/चंदौली:
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेटिस चौराहा, गोधना मोड़ स्थित ‘मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल’ में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कैंप में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इस दौरान अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं सभी जरूरी जांच व परामर्श पर 50% तक की विशेष छूट प्रदान की गई।
मरीजों ने जताया आभार, मिली बड़ी आर्थिक राहत
महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मेडिसिटी हॉस्पिटल की इस जनहितैषी पहल से स्थानीय नागरिकों और दूर-दराज से आए मरीजों को बड़ी राहत मिली। कैंप में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उच्च स्तरीय जांच व परामर्श का लाभ उठाया और अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। मरीजों का कहना था कि इस तरह की पहल से सामान्य व गरीब तबके के लोगों को समय पर सही इलाज व जांच की सुविधा मिल पा रही है।
चंदौली जिले में विश्वास का दूसरा नाम बनता ‘मेडिसिटी हॉस्पिटल’
उल्लेखनीय है कि मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल आज चंदौली जनपद और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा के क्षेत्र में एक जाना-माना और प्रतिष्ठित नाम बन चुका है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के चलते यहां जटिल से जटिल बीमारियों और गंभीर मामलों का सफल इलाज किया जा रहा है।
हर महीने की 1 और 16 तारीख को जारी रहेगा कैंप
अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि ‘बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ पहल के तहत यह निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप प्रत्येक माह की 1 और 16 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बीमारियों की समय पर पहचान कर लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है।














