मुगलसराय (चंदौली):
मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान ‘द गुरुकुलम स्कूल’ के प्रांगण में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार के साथ-साथ दंत रोग (Dental Care) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच कर मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं
इस मेडिकल कैंप को सफल बनाने में मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों और पूरी प्रबंधन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में निम्नलिखित डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं:
डॉ. आनंद श्रीवास्तव , डॉ. एस. एन. पांडे, डॉ. श्वेता, डॉ. ज्योत्सना
विद्यालय प्रबंधन और उपस्थित अभिभावकों ने मेटिस हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से बच्चों और उनके परिजनों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन चिकित्सीय सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध हो जाती हैं।
बता दें कि मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल चंदौली जनपद और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है, जो आधुनिक मशीनों, कुशल स्टाफ और बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से निरंतर जनसेवा कार्य कर रहा है।













