Home / Uncategorized / बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान को लेकर चन्दौली में अलर्ट: कलेक्ट्रेट में 24×7 आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय, DM ने दिए सख्त निर्देश

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान को लेकर चन्दौली में अलर्ट: कलेक्ट्रेट में 24×7 आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय, DM ने दिए सख्त निर्देश

 

चन्दौली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र और उसके संभावित प्रभाव को देखते हुए चन्दौली जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपद में किसी भी आपात स्थिति से निपटने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

​जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कक्ष में 24×7 आपदा कंट्रोल रूम को निर्बाध रूप से सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम में शिफ्टवार अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और राहत कार्य बिना किसी देरी के संचालित हो सकें।

​आपात स्थिति के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि चक्रवाती मौसम के दौरान किसी भी दुर्घटना, जलभराव या राहत सहायता के लिए नागरिक तत्काल कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 एवं 262100 पर संपर्क करें। इन नंबरों पर मिलने वाली हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

​अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय निकायों सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर अलर्ट मोड में रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राहत सामग्री व आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैयारी पूरी रखने को कहा गया है।

​जिला प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *