मुग़लसराॅय / चंदौली:
क्षेत्र के प्रसिद्ध मेटिस हॉस्पिटल गोधना, मुग़लसराॅय की ओर से स्थानीय होटल स्प्रिंग स्कॉई में एक भव्य सीएमई (कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पूरे चंदौली जनपद से 50 से अधिक प्रख्यात चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदौली जनपद के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) डॉ. परितोष मिश्रा रहे। इसके साथ ही, मेटिस हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. डी.एन. सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
हृदय व पेट से संबंधित रोगों पर विशेषज्ञों की विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत मेटिस हॉस्पिटल के बिजनेस हेड मृत्युंजय जी के संबोधन से हुई, जिन्होंने अस्पताल की अत्याधुनिक सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात, मेटिस हॉस्पिटल के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित कुमार जी ने हृदय से संबंधित जटिल रोगों और उनके आधुनिक इलाज की पद्धतियों पर एक ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया। साथ ही, कार्यक्रम में डॉ. अनरबं डे द्वारा पेट से संबंधित विभिन्न रोगों, उनके कारणों और आधुनिक चिकित्सा एवं उपचार पद्धतियों के बारे में बहुत ही उपयोगी जानकारियां साझा की गईं।
’नीमा’ के पदाधिकारियों व विशिष्ट चिकित्सकों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण चिकित्सा संगोष्ठी में प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्था ‘नीमा’ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नीमा संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस.के. यादव, सचिव डॉ. आर.के. शर्मा एवं डॉ. मृत्युंजय प्रसाद जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस भव्य आयोजन में जनपद के कई अन्य प्रतिष्ठित डॉक्टर भी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव, डॉ. स्वामीननाथ, डॉ. बलिराम गुप्ता, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. पी.एम. तिवारी, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. अमित पांडेय और डॉ. रमेश चंद्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी चिकित्सकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
चिकित्सा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर: सीएमओ
मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा ने इस अनूठी पहल की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सीएमई कार्यक्रम चिकित्सा जगत के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं, जिससे डॉक्टरों को नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से रूबरू होने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में मेटिस हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सभी आगंतुक चिकित्सकों, अतिथियों और ‘नीमा’ के पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और विजन: मेटिस हॉस्पिटल के अधिपति श्री सुभाष तुलसीयान की सोच
मेटिस हॉस्पिटल के अधिपति श्री सुभाष तुलसीयान की यह स्पष्ट दूरदृष्टि और सोच रही है कि हमारे देश को गुणवत्तापूर्ण और उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। उनका दृढ़ विश्वास है कि यदि चंदौली जनपद के लोगों को यहीं स्थानीय स्तर पर उच्च कोटि का बेहतरीन इलाज मिलने लगे, तो यह क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। मरीजों को इलाज के लिए महानगरों या बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें अपने ही गृह जनपद में आधुनिक मशीनों से लैस और अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हों, यही श्री सुभाष तुलसीयान का मुख्य ध्येय और सपना है। इसी सोच के साथ मेटिस हॉस्पिटल क्षेत्र में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने की दिशा में अग्रसर है।













